Ad

Ad
Powered by U Times

गंगोत्री हाईवे पर सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल, मोरी में महिला का शव बरामद

U Times, उत्तरकाशी/पुरोला 

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक यूटिलिटि वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर भागीरथी नदी में जा गिरा। वाहन में दो लोग सवार थे। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। काफी देर तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शव को बरामद किया गया। 


U Times, No.1

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह को एक यूटिलिटि वाहन भटवाड़ी से गंगोत्री की ओर जा रहा था। जो गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वारीगाड के पास अचानक अनियंत्रित हो गया और भागीरथी नदी में जा गिरा।

वाहन में चालक समेत दो लोग सवार थे। जिसमें मोहन सिंह राणा पुत्र नारायण सिंह उम्र 48 वर्ष निवासी स्याबा भटवाड़ी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वाहन चालक नवनीत सिंह पुत्र देवेन्द्र सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी स्याबा घायल हो गया। 

सूचना के बाद मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने घायल को खाई से बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

मोरी में महिला का शव बरामद

थाना त्यूणी के अंतर्गत एक महिला का शव कठंग त्यूणी के पास पावर नदी में मिला। मौके पर स्थानीय पुलिस द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को नदी से निकाला गया। बीते 14 अगस्त दुचाणू गांव में हुई अतिवृष्टि के दौरान महिला जालू खड्ड में बह गई थी। 

शुक्रवार को रात महिला का शव बरामद हुआ। शनिवार को शव की शिनाख्त भूमि देवी पत्नी मदन सिंह निवासी ग्राम दुचाणु पोस्ट ऑफिस टिकोची तहसील मोरी जनपद उत्तरकाशी उम्र 64 वर्ष के रूप में हुई है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ