Ad

Ad
Powered by U Times

उत्तरकाशी में चंद्रयान-3 मिशन की कामयाबी को पूजा अर्चना, आज शाम चंद्रमा की सतह पर उतर सकता है चंद्रयान

U Times, उत्तरकाशी

भारत के चंद्रयान-3 मिशन की कामयाबी को लेकर पूरे देश और दुनिया में दुआओं का दौर जारी है। इस बीच उत्तरकाशी में भी चंद्रयान मिशन की कामयाबी को लेकर गंगा विचार मंच से जुड़े लोगों ने गंगा नदी में नारियाल चढ़ाकर दुआएं मांगी। 


U Times, No.1

गंगा विचार मंच के प्रदेश संयोजक लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि चंद्रयान थ्री मिशन की कामयाबी के लिए गंगा के उद्गम स्थल से नदी में नारियल अर्पित कर पूजा अर्चना की गई। उत्तरकाशी के कदारघाट पर बुधवार सुबह बारिश के बीच विधिवत पूजा अर्चना कर नारियाल भेंट किया है। इस मौके पर गजेंद्र बिष्ट आदि थे। 

बता दें कि इसरो चंद्रयान-3 के माध्यम से चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने की कोशिश कर रहा है, जहां अभी तक कोई मानव निर्मित उपग्रह नहीं पहुंच सका है। बुधवार को 23 की अगस्त की शाम लगभग साढ़े पांच बजे चंद्रयान-3 चांद की सतह पर उतर सकता है। जिसकी टाइमिंग पांच बजकर 27 मिनट बताई गई है। 

इसरो के इस मिशन पर भारत ही नहीं दुनिया भर के वैज्ञानिकों के साथ-साथ आम लोगों की नज़रें टिकी हुई हैं। चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के साथ ही लोगों की चंद्रमा में दिलचस्पी बढ़ती नज़र आ रही है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ