Ad

Ad
Powered by U Times

महिला आरक्षण बिल: बीजेपी मुख्यालय में जश्न मनाया, विधेयक की मंजूरी देश की महिलाओं के उत्थान की शुरुआत: दीप्ती

U Times, देहरादून 

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ती रावत ने महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी मिलने पर पीएम मोदी सहित केंद्रीय कैबिनेट का आभार जताया। 

भाजपा प्रदेश मुख्यालय देहरादून में महिला मोर्चा से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकत्रियों ने आतिशबाजी के साथ एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर इस ऐतिहासिक फैसले को उत्सव के रूप में मनाया। 

U Times, No.1

बता दें कि श्री गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर  नये संसद भवन में सत्र शुरू होने के साथ ही पहले दिन ही बहुप्रतिक्षित "नारी शक्ति वंदन अधिनियम " विधेयक, यानी की लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण देने वाला विधेयक, लोकसभा में पेश किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने वर्षों से लंबित पड़े हुए महिला आरक्षण विधेयक को अस्तित्व में लाकर एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। 

बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ती रावत ने कहा कि देश की अन्य पार्टियों ने इस महत्वपूर्ण विषय को केवल चुनावी वादों तक सीमित रखा, लेकिन वास्तविकता में इसको अस्तित्व में लाने की कभी कोशिश ही नहीं की। पीएम मोदी ने अपने दृढ़निश्चय एवं इच्छाशक्ति से इस महत्वपूर्ण विषय को धरातल पर उतारा और महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा में पेश किया। 

U Times 

उन्होंने कहा कि इससे देश की राजनीति में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ने से महिलाओं में आत्मसम्मान के साथ ही बराबर की भागीदारी भी जरूर सुनिश्चित होगी। यह सब पीएम मोदी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। 

कहा कि भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष वानति श्रीनिवाशन के नेतृत्व में पूरे देश भर में नारी सशक्तिकरण और उनेक उत्थान के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। इस ऐतिहासिक क्षण को प्रत्येक राज्य में महिला मोर्चा द्वारा बड़े ही धूम-धाम से एक उत्सव के रूप में मना रहीं हैं।  

इस अवसर पर महिला मोर्चा उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्षा आशा नौटियाल, प्रदेश महामंत्री गीता रावत, कमली भट्ट, भावना शर्मा, शकुंतला देवलाल, सुधा रावत, प्रिंसि रावत, अंजलि नैथानी, अंजलि सेमवाल आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ