Ad

Ad
Powered by U Times

उत्तरकाशी में हाईवे जाम किया, घरों में पानी घुसने की समस्या पर जोशियाड़ा के लोगों ने काटा बवाल

U Times, उत्तरकाशी

बरसाती पानी घरों में घुसने से परेशान जोशियाड़ा वासियों का आक्रोश सड़कों पर फूट पड़ा। लंबे समय से बरसाती पानी की निकासी की समस्या का समाधान न होने पर जोशियाड़ा क्षेत्र के लोगों ने ज्ञानसू में गंगोत्री हाइवे पर करीब एक घंटे तक जाम लगाया। 

इस दौरान शासन प्रशासन के खिलाफ स्थानीय लोगों ने जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने किसी तरह हाईवे पर जाम खुलवाया। इसके बाद गुस्साए ग्रामीण कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे और अधिकारियों से मुलाकात कर शीघ्र समस्या के समाधान की मांग रखी। 

U Times, No.1

दअरसल, यहां जोशियाड़ा कालेश्वर मार्ग में बारिश होते ही लोगों के घरों में पानी घुस जाता है। लंबे समय से स्थानीय लोग पानी की निकासी की मांग कर रहे हैं। 

ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों ने कई बार दौरे भी किए, लेकिन हालात जस के तस हैं। जिसके चलते ग्रामीणों ने विवश होकर गंगोत्री हाइवे पर जाम लगा दिया। 

U Times 

इस दौरान यात्री और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की नोंक झोंक भी देखने को मिली। हालांकि अब कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हो गया है। 

प्रदर्शन करने वालों में विजयराज, सोप्ती देवी आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ