Ad

Ad
Powered by U Times

सेब उत्पादन में हिमाचल और कश्मीर के बाद उत्तराखंड सबसे आगे, 2000 करोड़ तक पहुंचेगा सेब कारोबार: जोशी

U Times, उत्तरकाशी

हर्षिल में राज्य स्तरीय सेब महोत्सव का शुभारंभ करते हुए राज्य के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हर्षिल क्षेत्र में उत्कृष्ट किस्म के सेब के उत्पादन को देखते हुए इसकी बेहतर ब्राडिंग व मार्केटिंग पर राज्य सरकार विशेष ध्यान दे रही है। इस दौरान उन्होंने हर्षिल क्षेत्र को फलपट्टी बनाए जाने की घोषणा की। कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। भारत को आगे बढ़ाने में कृषकों का सबसे बड़ा योगदान है। 
कहा कि हिमाचल और कश्मीर के बाद उत्तराखंड राज्य सेब उत्पादन के क्षेत्र में खासा आगे बढ़ा है। आने वाले समय में उत्तराखंड में सेब कारोबार 200 से बढ़कर 2000 करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य सरकार ने रखा है। 

U Times, No.1

वाईब्रेंट विलेज हर्षिल के उद्यान विभाग के परिसर में आयोजित दो दिवसीय सेब महोत्सव का उद्घाटन लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। इस मौके पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज ब्रांडिंग का जमाना है। देश दुनिया में हर्षिल के सेब की डिमांड बढ़ी है। टेस्ट और ब्रांडिग के मामले में यहां का सेब हिमाचल और कश्मीर से पीछे नहीं है। उन्होंने मंच से हर्षिल को फलपट्टी बनाने की घोषणा की। 

कहा कि आने वाले पांच सालों में हमारा प्रदेश कृषि और बागवानी के क्षेत्र में अग्रिणी राज्य बनकर उभरेगा। कृषि एवं बागवानी मंत्री ने क्षेत्र पंचायत प्रमुख मोरी के मांग पर मोरी में कृषि बागवानी के लिए उद्यान सचल दल केंद्र खोलने की भी घोषणा की। मंत्री ने कहा कि बागवानी मिशन के जरिए उद्यानीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। मिलेट मिशन के जरिए पारंपरिक मोटा अनाज को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से देश-दुनिया में नई पहचान मिली और अब कोदा-झंगोरा जैसी फसलें भी किसानों की आर्थिकी को संवार रही हैं। इन प्रयासों के चलते राज्य में वर्ष 2025 तक किसानों की आय में दोगुना वृद्धि होना तय है। 

U Times 

हर्षिल क्षेत्र के आठ गांवों में बागों की जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए घेरबाड़ करने हेतु दो करोड़ चालीस लाख रूपये की योजनाएं स्वीकृत की गई है। इस क्षेत्र के लिए अलग से सेब की खास पेटियां उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही उद्यानों में रसायनों के छिड़काव के लिए उच्च क्षमता के ड्रोन उपलब्ध कराए जा रहे हैं और बागवानी में नई तकनीकों का समावेशन तथा उच्च क्षमता व गुणवत्ता के उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। 

जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने कहा कि आने वाले समय में हर्षिल एप्पल फेस्टिवल पर्यटकों को बढ़ावा एवं ब्रांडिंग का कार्य करेगा। उन्होंने फेस्टिवल में सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त  किया।

वहीं मुख्य उद्यान अधिकारी डा. डीके तिवारी ने बताया कि इस एक दिवसीय फेस्टिवल के दौरान सेब की विभिन्न प्रजातियों की प्रदर्शनी का महत्वपूर्ण आकर्षण रहा।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह राणा, ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी विनीता रावत, अपर निदेशक उद्यान डा आरके सिंह तथा किसानों के प्रतिनिधि मोहन सिंह राणा ने विचार रखे।

ये रहे कार्यक्रम में मौजूद

कार्यक्रम में कृषि विभाग के महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान, जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला, ब्लॉक प्रमुख डुंडा शैलेन्द्र कोहली, ब्लॉक प्रमुख मोरी बचन सिंह पंवार, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत, उद्यान विभाग के संयुक्त निदेशक रतन कुमार एवं बृजेश गुप्ता, अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह, उपजिलाधिकारी भटवाड़ी चतर सिंह चौहान, पीडी डीआरडीए रमेश चन्द्र, मुख्य उद्यान अधिकारी डा. डीकेतिवारी, मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी, जीएम डीआईसी शैली डबराल, जिला पूर्ति अधिकारी संतोष भट्ट, जिला पर्यटन अधिकारी जसपाल चौहान, जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी, खंड विकास अधिकारी भटवाड़ी अमित मंमगाई, सेना की स्थानीय यूनिट के कै. एनजी रमेश, सेब विशेषज्ञ बृजेश गुप्ता, हिमांचल प्रदेश से बागवानी विशेषज्ञ सुरेश पाजटा सहित बड़ी संख्या में जिले व बाहरी क्षेत्रों से किसान व देश-विदेश से आये पर्यटक उपस्थित रहे।

देश विदेश के पर्यटकों ने उठाया महोत्सव का लुत्फ

हर्षिल में आयोजित सेब महोत्सव का देश विदेश के पर्यटकों ने जमकर लुत्फ उठाया। महोत्सव के उद्घाटन के मौके पर महिला मंगल दल झाला, जसपुर और बगोरी की महिलाओं की पारंपरिक लोक नृत्यों की प्रस्तुति ने देश-विदेश से आए पर्यटकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। महिलाओं के रासों-तांदी नृत्यों की पांत में जुड़कर विदेशी महिला पर्यटक सामूहिक लोक नृत्यों के अनूठे रंगों से सराबोर हो उठी।

इस आयोजन की साक्षी बनी ब्रिटेन की पर्यटक ईमा लोक संस्कृति के अद्भुत रंगों से अभिभूत नजर आई। ईमा हर्षिल के सेब के लाजवाब स्वाद की इस कदर मुरीद दिखीं कि उन्होंने इसे दुनिया का बेहतरीन सेब करार दिया। ब्रिटेन की ही एक अन्य पर्यटक शॉर्ले फ्लोरेंस ने सेबों की प्रदर्शनी और लोक जीवन तथा प्राकृतिक सौंदर्य को शानदार और अविस्मरणीय बताया। वहीं राजस्थान ने आई पर्ल, जाह्नवी आदि महिला पर्यटक भी महोत्सव में जमकर थिरकीं और सेबों की लज्जत का आनंद उठाया। बंगलुरू से आए एन. सुरेन्द्रन जैसे कई पर्यटकों ने भी इस महोत्सव को बेहतर पहल बताते हुए कहा कि अगली बार इस अनूठे आयोजन में वह अपने और साथियों के साथ भाग लेना चाहेंगे।

सेब बागवानों को पुरस्कृत किया

यहाँ आयोजित सेब महोत्सव में विभिन्न किस्मों के सेबों की प्रदर्शनी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदर्शनी के विजेता सेब बागवानों किरन सिंह, जयपाल सिंह, रघुवीर सिंह रावत, आजाद डिमरी, जगमोहन राणा, संगीता थपलियाल, सचेन्द्र सिंह पंवार, विजय पाल सिंह,उदय सिंह,रेणुका बधानी आदि कास्तकारों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। 

प्रदर्शनी में गोल्डन ,रॉयल,रेड डेलिशियस, फैनी, रॉयमर, जोनाथन, बकिंघम, रेड ब्लाक, जिंजर गोल्ड, पिंक लेडी, ग्रेमी स्मिथ, रेड गोल्डन, ग्रीन स्वीट, रेड फ्यूजी, क्रेब एप्पल आदि प्रजाति के सेब प्रदर्शित हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ