Ad

Ad
Powered by U Times

साहस और रोमांच की दुनिया में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान बुलंदी पर: रेखा

U Times, उत्तरकाशी

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि पर्वतारोहण के क्षेत्र में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की विशेषज्ञता और उपलब्धियां अद्वितीय हैं। निम ने साहस, जोखिम और रोमांच की दुनिया में बुलंदियों पर झंडे गाड़ने का काम किया है। 

पर्वतारोहण के क्षेत्र में देश-दुनिया में लोगों का खासा रूझान बढ़ा है। पर्वतारोहियों को समुचित सम्मान और प्रतिनिधित्व दिए जाने के लिए पूरा प्रयास करेंगे।

U Times, No.1

मंगलवार को राज्य की खेल एवं युवा कल्याण, महिला एवं बाल विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी के बेसिक एवं एडवांस माउंटेनियरिंग प्रशिक्षण कोर्स के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थीं। 

इस दीक्षांत समारोह में एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स के 175 एवं बेसिक माउंटेनियरिंग कोर्स के 279 प्रशिक्षु सम्मिलित हुए। आर्या ने प्रशिक्षु पर्वतारोहियों को संस्थान का बैज प्रदान कर शुभकामनाएं दी। कहा कि परंपरागत पेशे से हटकर इन बच्चों ने पर्वतारोहण साहसिक क्षेत्र को चुना जो उत्साहवर्द्धक एवं सराहनीय है। 

उन्होंने निम की उपलब्धियों को महत्वपूर्ण और अविस्मरणीय बताते हुए कहा कि देश की प्रथम महिला एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल ने इसी संस्थान से प्रशिक्षण लिया था जो आज दुनिया की तमाम ऊंची चोटियों को फतेह कर देश का मान बढ़ा रही है। उन्होने संस्थान को आगे बढ़ाने में संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल अंशुमान भदौरिया के योगदान की सराहना की। 

उन्होंने कहा कि निम से प्रशिक्षण लेकर निकलने के बाद प्रशिक्षुओं के भीतर तत्काल निर्णय लेने एवं हर चुनौती से लड़ने की क्षमता मजबूत होती है। यही पर्वतारोही ऊंचे पर्वतों को फतह कर देश के तिरंगे झंडे को लहराएंगे यह सोचकर हमें गर्व महसूस होता है। आज के समय में दुनिया में बहुत से खेल है परन्तु पर्वतारोहण का साहसिक खेल हमें हर पल जिन्दगी और मौत से साक्षात्कार कर विकट चुनौतियों से जूझने कर जीतने का जज्बा देता है।

U Times 

समारोह में एडवांस कोर्स में अंकित सिंह की टीम को एवं बेसिक कोर्स में मनीष कटरिया की टीम को बेस्ट टीम का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, निम के प्रधानाचार्य कर्नल अंशुमान भदौरिया, उप प्रधानाचार्य मेजर देवल बाजपेई, रजिस्ट्रार प्रवीण कुमार, क्यूरेटर डा. विशाल रंजन, मुख्य प्रशिक्षक दशरथ सिंह राय आदि उपस्थित रहे।

 इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर एवं माता कुटेटी मन्दिर में पूजा अर्चना की तथा निम के हिमालय म्यूजियम का अवलोकन भी किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ