Ad

Ad
Powered by U Times

उत्तरकाशी पुलिस का दिवाली धमाका, 12 लाख की चरस पकड़ी

U Times, उत्तरकाशी

मोरी पुलिस ने बड़ा दिवाली धमाका करते हुए इस बार 12 लाख की चरस पकड़ी है। बीती शाम पुलिस ने 6 किलो 182 ग्राम चरस के साथ दो अंतर्राज्यीय गैंग के तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस टीम की इस कामयाबी पर एसपी अर्पण यदुवंशी ने टीम को 5000 रूपए का पुरुस्कार देकर सम्मानित किया है। 

U Times, No.1

पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन प्रशान्त कुमार के निकट पर्यवेक्षण में मोरी में पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 

थानाध्यक्ष मोरी मोहन कठैत के नेतृत्व में मोरी पुलिस ने सटीक जानकारी जुटाते हुये शुक्रवार शाम को त्यूणी, मोताड़ को जाने वाले मार्ग के पास से अंतर्राजीय गैंग के चरस तस्कर देवेन्द्र सिंह पुत्र बलवन्त सिंह निवासी ग्राम पाकसमाजी थाना सांपला जिला रोहतक हरियाणा उम्र 38 वर्ष तथा ईश्वर सिंह पुत्र राम लाल निवासी ग्राम चमारू थाना जुब्बल जिला शिमला हिमाचल प्रदेश उम्र 47 वर्ष को 06 किलो 182 ग्राम अवैध चरस ले जाते हुये गिरफ्तार किया गया।

Photo: SP Uttarkashi 

बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्तों के विरूद्ध थाना मोरी पर एनडीपीएस ऐक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वह दीपावली के त्योहार में पुलिस की व्यस्तता का फायदा उठाकर चरस को मोरी क्षेत्र के गांव से इकट्ठा कर रोहतक हरियाणा में अच्छे मुनाफे मे बेचने के लिये जा रहे थे। अभियुक्त देवेन्द्र पूर्व में भी थाना चिड़गाव, शिमला से एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुका है। 

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मोहन कठैत, अरविन्द सिंह, अनिल तोमर, नितेश बिज्लवाण आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ