Ad

Ad
Powered by U Times

पुरोला में दो लाख की चरस पकड़ी

U Times, उत्तरकाशी

 पुरोला पुलिस ने एक किलो पांच ग्राम अवैध चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पकड़ी गई चरस की बाजार कीमत करीब दो लाख रूपये है।

U Times, No.1

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने हेतु उत्तरकाशी के पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी के दिशा निर्देश पर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान जारी है। 

इसी अभियान के तहत पुरोला पुलिस और एसओजी की टीम ने शनिवार देर रात्रि में पुरोला लीसा डिप्पो मोड से सुरेन्द्र सिंह पुत्र रणवीर सिंह निवासी देवजानी उम्र 31 वर्ष निवासी मोरी को 1 किलो 5 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया। 

युवक द्वारा पूछताछ में बताया कि वह चरस को खुद तैयार कर देहरादून में उचित दाम पर बेचने ले जा रहा था। आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ