U Times, लंबगांव (टिहरी)
लंबगांव में नगर पंचायत भवन निर्माण का काम शुरू हो गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष भरोसी देवी रांगड़ ने भूमि पूजन के साथ भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
करीब एक करोड़ 95 लाख की लागत से नगर पंचायत भवन जल्द ही बनकर तैयार होगा। कार्यकाल समाप्त होने पर नगर पंचायत अध्यक्ष भरोसी देवी ने जाते जाते नगर पंचायत को बड़ी सौगात दी है।
U Times, No.1
अध्यक्ष भरोसी देवी ने कहा कि अपना भवन न होने से नगर पंचायत के कामकाज प्रभावित हो रहे थे। इसके साथ ही कर्मचारियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। उनके अथक प्रयासों के बाद राज्य सरकार ने नगर पंचायत भवन के लिए करीब दो करोड़ रूपए की धनराशि स्वीकृत की। जिसके बाद विधिवत भूमि पूजन के साथ भवन निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है।
U Times
उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल, टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह तथा जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भले ही उनका कार्यकाल समाप्त हो गया, लेकिन नगर पंचायत के विकास के लिए आगे भी निरंतर प्रयास जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल के कार्यकाल में उन्होंने इस नई नवेली नगर पंचायत में कई ऐतिहासिक विकास कार्य किए हैं और नगर के विकास को सिद्दत के साथ आगे बढ़ाने का काम किया। नगरवासियों का उन्होंने आभार जताया। इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व युवा बीजेपी नेता रोशन रांगड़, ईओ कैलाश चंद्र सेमवाल सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ
Please Leave a comment below in the box and share your feedback with us.