Ad

Ad
Powered by U Times

उत्तरकाशी: मंगसीर बग्वाल में रस्साकस्सी में हिस्सा लेकर महिलाओं ने दिखाया दमखम, लक्षेश्वर महिला समूह प्रथम

U Times, उत्तरकाशी

रामलीला मैदान में आयोजित तीन दिवसीय मंगसीर बग्वाल के दूसरे दिन महिलाओं ने रस्साकसी प्रतियोगिता में दमखम दिखाया। रस्साकसी में लक्षेश्वर की महिला समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि हेल्थ केयर समूह की महिलायें दूसरे स्थान पर रहीं। बग्वाल कार्यक्रम में आज महिलाओं की ये प्रतियोगिता खासा आकर्षण का केंद्र रही। 

U Times, No.1

अनघा माउंटेन एसोसिएशन की ओर से आयोजित मंगसीर बग्वाल के दूसरे दिन सोमवार को महिला कार्यक्रमों की धूम रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी जय किशन ने किया। इस दौरान महिलाओं ने मांगल गीत के साथ रासौ नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। दोपहर 1 बजे मंच पर महिला कवि सम्मेलन भी हुआ। जिसमें महिला कवियत्री साधना जोशी सहित अन्य कवियत्रियों ने स्थानीय बोली भाषा में अपनी कविताओं से दर्शकों को खूब गुदगुदाया। 

देर सांय को आयोजक मंडल की ओर से महिलाओं के लिए भैलू नृत्य हुआ। महिलाओं ने ढोल दमाऊ की थाप पर रासौ नृत्य कर भेलू घुमाया। वहीं दूसरी ओर स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए गढ़ चित्रण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में गोपाल विद्या मंदिर की छात्रा दीपिका जोशी ने प्रथम, कीर्ति इंटर कालेज की छात्र प्रियांशु नौटियाल द्वितीय व राइंका जोशियाड़ा के छात्रा प्रतीक्षा तृतीय स्थान पर रही। 

वहीं देव डोली नृत्य प्रतियोगिता में गोपाल विद्या मंदिर के छात्र प्रथम, ब्राईट एजुकेशन द्वितीय एचं जीजीआईसी तृतीय स्थान पर रहे। 

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी विनीता रावत भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि स्थानीय संस्कृति का द्योतक मंगसीर बग्वाल को संजोए रखने की जरूरत है। कहा कि हमारी पारंपरिक संस्कृति हमें हर समय कुछ नया सिखाती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ