Ad

Ad
Powered by U Times

दुखद: नौगांव की पूर्व ब्लॉक प्रमुख रचना बहुगुणा का निधन, जनपद में शोक की लहर छाई

U Times, नौगांव

नौगांव की पूर्व ब्लॉक प्रमुख रचना बहुगुणा का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। वह देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती थीं, जहां बीते गुरुवार को देर शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर नौगांव समेत पूरे जनपद में शोक की लहर छा गई। 

U Times, No.1

जानकारी के अनुसार, पूर्व प्रमुख रचना बहुगुणा लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। वह किडनी की बीमारी से ग्रस्त थीं। गुरूवार को देर शाम देहरादून के एक अस्पताल में उन्होंने लगभग 45 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। 

रचना बहुगुणा वर्ष 2014 से 2019 तक नौगांव प्रमुख रहीं। उनके कार्यकाल में नौगांव क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास कार्य हुए। प्रमुख रहते हुए उन्होंने नौगांव के विकास को ईमानदारी से आगे बढ़ाने का प्रयास किया। रचना क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी दौलतराम रवांल्टा के परिवार से ताल्लुक रखती थीं। उनकी नातिनी थीं।

वह कुशल और मृदु भाषी महिला थीं। राजनीति के क्षेत्र में उन्होंने कम समय में ही अच्छा नाम कमाया। उनके भाई गजेंद्र नौटियाल और बहन खुशी नौटियाल ने देर शाम इस दुखद घटना की जानकारी दी।

उनके निधन पर यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ