Ad

Ad
Powered by U Times

उत्तरकाशी व्यापार मंडल के चुनाव में रमेश अध्यक्ष व मनमोहन महामंत्री बने, दो पद पर निर्विरोध निर्वाचन

- महामंत्री पद पर मनमोहन थलवाल ने 49 मतों से की जीत दर्ज 

U Times, उत्तरकाशी

उद्योग नगर व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तरकाशी का चुनाव रविवार को विधिवत रूप से संपन्न हो गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर रमेश चौहान व कोषाध्यक्ष आशुतोष सोनी निर्विरोध चुने गए। जबकि महामंत्री पद पर हुए चुनाव में मनमोहन थलवाल बाजी मार गए। उत्तरकाशी में रमेश चौहान दोबारा से व्यापार मंडल अध्यक्ष बने हैं।

U Times, No.1

जिलाध्यक्ष सुभाष बडोनी ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के चुनाव के लिए अध्यक्ष, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष के लिए दो-दो प्रत्याशियों ने अपना नामांकन भरे थे। जिनमें अध्यक्ष पद पर विष्णुपाल रावत तथा कोषाध्यक्ष पद गोपाल रावत ने अपना नामांकन वापस ले लिया था। जबकि महामंत्री पद पर दो प्रत्याशी कीर्ति सिंह महर व मनमोहन थलवाल मैदान में थे। जिसके चयन के लिए रविवार को काली कमली धर्मशाला में मतदान प्रक्रिया अपनाई गई। सुबह आठ से दोपहर 2 बजे तक मतदान चला। 

दोपहर तीन बजे के बाद मतगणना की गई और पांच बजे चुनाव परिणाम घोषित किया गया। जिसमें मनमोहन थलवाल ने 276 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कीर्ति सिंह महर को 49 वोट से हरा जीत दर्ज की। कीर्ति सिंह महर को 227 वोट प्राप्त हुए। जबकि 05 वोट रद्द पाए गए। बडोनी ने बताया कि चुनाव में 697 व्यापारी पंजीकृत थे। जिसमें से 508 व्यपारियों ने ही मतदान किया। 

रविवार को चुनाव संपन्न कराने में विश्वनाथ पूर्व सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह नेगी व उनकी टीम सहित जिला महामंत्री ओम प्रकाश भट्ट, अजय प्रकाश बडोला, गिरीश रमोला, देवेन्द्र गोदियाल, रमेश चंदोक, कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र वत्रा, आशुतोष बधानी सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ