Ad

Ad
Powered by U Times

गंगोत्री-यमुनोत्री की सुरक्षित यात्रा करवाने को कटिबद्ध है प्रशासन: डीएम

U Times, उत्तरकाशी

यात्रा रूटों पर जाम की स्थिति के बीच जिलाधिकारी डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट ने आज मंगलवार को कहा कि प्रशासन सुगम और सुरक्षित यात्रा करवाने के लिए कटिबद्ध है। इस बार पहले ही दिन गंगोत्री यमुनोत्री धाम में क्षमता से अधिक यात्री दर्शनों को पहुंचे, जिससे यात्रा मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ा। यात्रा मार्गों पर यात्रियों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए रूटों पर गेट सिस्टम लागू कर यातायात को सुव्यवस्थित करने का काम किया है। 

U Times, No.1

उन्होंने कहा कि यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर इसलिए रोका जा रहा है जिससे आगे उन्हें कोई दिक्कत न हो। जिन स्थानों पर रोका जा रहा है, उन स्थानों पर भोजन पानी और रहने की समुचित व्यवस्था है। उत्तरकाशी से गंगोत्री तक मार्ग संकरा और संवेदनशील है। वहीं यमुनोत्री रूट पर पालीगाड़ से जानकीचट्टी और जानकीचट्टी से यमुनोत्री तक पैदल मार्ग भी जोखिमभरा है। जिसे देखते हुए यात्रियों को गेट वन वे व्यवस्था से सुरक्षित यात्रा करवाई जा रही है। 

कहा कि अधिक बैकलॉग के कारण यह समस्या आई, जोकि अब धीरे-धीरे व्यवस्थित हो रही है। यात्रियों से संयम से रखने की अपील की गई है। सभी यात्रियों को धामों की सुरक्षित यात्रा करवाई जाएगी। 

यात्रियों की हर सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है। मार्गों पर परेशानी न हो, इसके लिए निशुल्क भोजन पानी की व्यवस्था की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ