U Times, उत्तरकाशी
Updated: आज शुक्रवार दोपहर को 12.59 बजे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डबरानी के पास पहाड़ी में आग लगने और भारी चट्टान गिरने के कारण कुछ लोग दब गए। दबने वालों में मजदूर भी रहे, जो हाईवे पर मरम्मत कार्य में लगे थे। 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जबकि एक की मौत हुई है। घायलों में चार बीआरओ के मजदूर शामिल हैं, जबकि एक महिला मजदूर लापता है।
सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य में जुटी। हादसे में घायल दो गंभीर लोगों को हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। बाकी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
U Times, No. 1
इसके अलावा एक निजी बोलेरो वाहन ,एक बाइक , एक मारुति, तथा बीआरओ एक ट्रक, एक जेसीबी मशीन, एक पानी का टैंकर क्षतिग्रस्त हुआ है।
पुलिस और प्रशासन के अनुसार, पहाड़ी से अभी भी पत्थर गिर रहे हैं। रेस्क्यू कार्य जारी है।
हादसे के वक्त गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों ओर से यातायात को सुरक्षित स्थान पर रोक दिया गया। गंगोत्री और हर्षिल के बीच करीब 500 वाहन रोके गए थे। मार्ग सुरक्षित होने पर अब वाहनों को धीरे धीरे छोड़ा जा रहा है।
घायल :-
1. सुभाष बोनीयाल पुत्र धेमा बोनियाल उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम करटा तहसील कालसी देहरादून- (एम्स रेफर)
2. बीना बानियाल पत्नी सुभाष बोनियाल उम्र 18 वर्ष निवासी करटा, कालसी
3. दिव्यांशू पुत्र सुभाष उम्र 16 वर्ष निवासी निवासी करटा, कालसी
4. हिमांशू पुत्र सुभाष उम्र 18 वर्ष निवासी निवासी करटा, कालसी
5. मीरा पत्नी नितेश उम्र 35 वर्ष निवासी मुजफ्फर नगर
6. कु. विशाखा पुत्री नितेश उम्र 25 वर्ष निवासी मुजफ्फर नगर (एम्स रेफर)
7. कु. राधा पुत्री नितेश उम्र 16 वर्ष निवासी मुजफ्फर नगर
8. कु. बीना पुत्री वीर बहादुर उम्र 21 वर्ष निवासी गंगनानी हुर्री भटवाडी
9. मुंसरा देवी पत्नी किसन बहादूर उम्र 45 वर्ष निवासी गंगानी हुर्री
10. दीपक पुत्र मनबहादुर निवासी गंगनानी हुर्री भटवाडी
11. गोपाल सिंह पुत्र जनकबहादुर निवासी गंगनानी हुर्री भटवाडी (गम्भीर घायल)
12. रोशन सिंह पुत्र भूपेन्द्र सिंह उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम जौडाव भटवाडी।
मृतक :-
1. अखिल सिंह पुत्र स्व. शिवओम सिंह, उम्र लगभग 18 वर्ष निवासी ग्राम सैंज, भटवाडी, उत्तरकाशी।
लापता :-
1. कमला देवी पत्नी कापरी, निवासी गंगनानी हुर्री, भटवाडी, उत्तरकाशी
0 टिप्पणियाँ
Please Leave a comment below in the box and share your feedback with us.