U Times, उत्तरकाशी
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुक्की टॉप के पास एक यूटिलिटी वाहन आज सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में चालक सहित कुल चार लोग सवार थे।
बताया जा रहा है कि हादसे में गम्भीर घायल 55 वर्षीय विजय पाल सिंह मराठा निवासी किशनपुर उत्तरकाशी ने दम तोड़ दिया। हादसे में तीन अन्य लोग सामान्य चोटिल बताए जा रहे हैं।
U Times, No.1
घायलों में आयुष सेमवाल पुत्र सुरेश सेमवाल, निवासी मुखबा, उम्र 17, सुरेश पुत्र विक्रम सिंह राणा निवासी बयाणा, मनेरी उत्तरकाशी 26 वर्ष, रतन गिरी पुत्र मोहन गिरी निवासी बयाणा, मनेरी उत्तरकाशी 40 वर्ष शामिल हैं।
थानाध्यक्ष हर्षिल उमेश नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर जाकर घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा।
0 टिप्पणियाँ
Please Leave a comment below in the box and share your feedback with us.