U Times, उत्तरकाशी
पुलिस और प्रशासन की मुस्तैदी के बाद मंगलवार शाम तक गंगोत्री यात्रा रूट पर ट्रैफिक कंट्रोल हुआ है। दोपहर बाद हालात धीरे-धीरे सामान्य होते दिखे। शाम पांच बजे तक ट्रैफिक काफी नियंत्रण में आ चुका था। जिससे दो दिन से धाम दर्शन के इंतजार में जगह-जगह वाहनों में फंसे यात्री गंगोत्री जा सके।
हालांकि सुबह उत्तरकाशी से लेकर गंगोत्री धाम तक 100 किमी के दायरे में जगह-जगह वाहन रोकने से जाम की स्थिति बनी रही।
U Times, No.1
आज गंगनानी से आगे सोनगाड़ और इससे आगे सुक्की झाला तक गेट सिस्टम से यात्री वाहन सुबह धीरे-धीरे कर छोड़े गए। जिससे दो दिन से रूटों पर जाम में फंसे यात्रियों ने कुछ राहत की सांस ली।
मंगलवार को तड़के 3 बजे गंगोत्री धाम से यात्री वाहनों को उत्तरकाशी के लिए छोड़ा गया। इसी तरह नीचे भटवाड़ी, गंगनानी, सोनगाड़, सुक्की, झाला, हर्षिल आदि जगहों पर फंसे यात्री वाहनों को सुबह छह-सात बजे गंगोत्री के लिए भेजा गया।
गंगोत्री से धीरे-धीरे गेट सिस्टम से 200-200 करके यात्री वाहन जाम के बीच सुबह दस बजे तक उत्तरकाशी पहुंचे। जबकि उत्तरकाशी से सुबह सात बजे रवाना हुए यात्री वाहन दोपहर तक गंगोत्री धाम पहुंचे। इसके बाद दूसरे राउंड में ढाई बजे वाहनों को गंगोत्री से वापस भेजा गया।
इसी तरह पड़ावों पर रूके यात्रियों को उनके क्रम के अनुसार गेट सिस्टम से धाम के दर्शन को भेजने की व्यवस्था जारी रही। इस व्यवस्था के बीच हालांकि रूटों पर घंटों तक जाम की स्थिति रही।
उत्तरकाशी से लेकर गंगोत्री तक 100 किमी के दायरे में राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। जिससे यात्रियों को दिक्कत तो हुई, लेकिन यात्रा व्यवस्था पटरी की ओर लौटती भी दिखी।
शाम तक जाम की स्थिति बेहद कम हुई: एसपी
एसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि मंगलवार शाम तक जाम की स्थिति बेहद कम हुई है। सुबह गेट सिस्टम से ट्रैफिक को धीरे-धीरे छोड़ा गया। गंगोत्री से सुबह तीन बजे वाहनों को नीचे ओर भेजा गया। इसके बाद नीचे की ओर पड़ावों पर फंसे यात्रियों को सुबह छह सात बजे गंगोत्री के लिए रवाना किया गया। शाम पांच बजे तक जाम बेहद कम हो गया।
अब ट्रैफिक कंट्रोल में है। सुबह गेट सिस्टम से रोकने पर हालांकि वाहनों की लंबी कतारें लगने का सिलसिला जारी रहा। दो दिन से भीड़ जमा होने के कारण भी कतारें रही। अब विधिवत ट्रैफिक छोड़ा जा रहा है। गेट सिस्टम से कुछ स्थानों पर वाहन रोकने की वजह से कतारें लग सकती है, लेकिन ट्रैफिक रूकेगा नहीं।
यमुनोत्री की यात्रा निर्बाध जारी
बड़कोट। यमुनोत्री धाम की यात्रा निर्बाध रूप से जारी है। यमुनोत्री धाम में ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था फिलहाल नहीं है, जिस कारण बिना पंजीकरण के आने वाले यात्रियों को मंगलवार को पुलिस ने वापस लौटाया।
गंगोत्री यमुनोत्री एक लाख श्रद्धालु पार
गंगोत्री यमुनोत्री में श्रद्धालुओं की संख्या एक लाख पार हो गई है। दोनों धाम में एक लाख 7 हज़ार 575 यात्री पहुंचे हैं। गंगोत्री यमुनोत्री में मंगलवार को 27 हज़ार से ज्यादा यात्री पहुंचे।
0 टिप्पणियाँ
Please Leave a comment below in the box and share your feedback with us.