Ad

Ad
Powered by U Times

गंगोत्री यात्रा रूट पर जाम से यात्रियों में हाहाकार, प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठाने वाले होटल पदाधिकारी ओवर रेट पर चुप हुए

प्रकाश रांगड़, उत्तरकाशी

गंगोत्री-यमुनोत्री में जाम के अलावा यात्रियों को यात्रा कारोबारियों ने भी जख्म देने का काम किया है। खाने पीने की वस्तुओं और होटल के कमरों का मनमाना पैसा वसूला जा रहा है। ऐसे आरोप जाम में फंसे यात्रियों ने दुकानदारों और होटल संचालकों पर लगाए हैं। 

ऐसे में सवाल उठता है कि कल तक सीमित संख्या का विरोध कर शासन प्रशासन की यात्रा व्यवस्थाओं पर चिल्ला चिल्लाकर बोलने वाले होटल कारोबारी और पदाधिकारी अब चुप क्यों हो गए। ओवर रेट पर क्यों कुछ नहीं बोला जा रहा है। 

U Times, No.1

मुसीबत की इस घड़ी में यात्रियों को लूटने की बजाय उनसे ओवर रेट तो वैसे भी नहीं लिया जाना चाहिए था, बल्कि यात्री सुविधाओं का ख्याल रखा जाना चाहिए। 

ऐसे में साफ है कि चारधाम यात्रा व्यवसायी और तथाकथित होटल एसोसिएशन के पदाधिकारी अपना व्यवसाय चमकाने के लिए सरकार की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हैं, लेकिन जब यात्रियों से कमाई की बारी आती है तो चुप हो जाते हैं।

यात्रियों ने लगाए आरोप दोगुने दाम पर बेच रहे खाने-पीने का सामान

महाराष्ट्रा के विराज इंदुलकर, सुभाष भाई, गुजरात के सुरेश पटेल, भावेश आदि यात्री आज उत्तरकाशी सब्जी मंडी में रोके गए हैं। यहां मीडिया वालों को देख वह अपनी आपबीती सुनाने दौड़ पड़े। 

उन्होंने आरोप लगाया कि जहां-जहां रूके हैं, खाने-पीने का सामान मनमाने दाम पर बेचा जा रहा है। देवभूमि में आकर लोगों से ऐसी अपेक्षा नहीं की जाती है। पानी की बोतल 50 रूपये, खाना 300 से 400 रूपये प्लेट,होटल में कमरों का किराया पांच से हजार रूपये वसूला जा रहा है। जबकि होटलों के कमरे उस लिहाज से सुविधाजनक भी नहीं है।

मुसीबत में सहयोग की बजाय गंगोत्री में यात्रियों ने आने से तीर्थपुरोहित और यात्रा कारोबारी आग बबूला 

गंगोत्री यात्रा रूट पर दो दिन से भारी जाम की स्थिति बनी है। गंगोत्री में लगातार हजारों की संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं। मंगलवार को जाम की स्थिति के बीच यात्री कुछ देर धाम नहीं पहुंचे तो पंडा पुरोहित आग बबूला हो गए। जबकि पुरोहितों को मालूम है कि निचले क्षेत्र में जाम की स्थिति बनी है। वैसे भी जाम में फंसे यात्री गंगोत्री ही दर्शन को तो जा रहे हैं। उसके बावजूद भी तीर्थपुरोहितों ने धाम में यात्रियों के खालीपन का ढिंढोरा पीट दिया और बाजार बंद रखने की चेतावनी दे डाली।

धीरे-धीरे करके गंगोत्री से उत्तरकाशी पहुंचे कई यात्री वाहन, जिला मुख्यालय में स्थिति खराब

उत्तरकाशी 

गंगोत्री धाम से आने वाली यात्री धीरे-धीरे करके गेट सिस्टम से अब उत्तरकाशी पहुंचने लगे हैं। हालांकि जगह-जगह रोके गए यात्री वाहनों के कारण यात्रा मार्ग पर भारी जाम जैसी स्थिति बनी है। इससे यात्रियों के सब्र का बांध भी टूट रहा है। मंगलवार सुबह भी पुलिस व प्रशासन से उत्तरकाशी में रूके हुए यात्री वाहनों को गंगोत्री के लिए रवाना किया। 

हालांकि ये सभी वाहन भटवाड़ी से आगे यात्रा रूट पर अब भी जाम में फंसे हैं। जबकि हरिद्वार ऋषिकेश से यात्रियों के लगातार आने का सिलसिला जारी है। जिस कारण उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में भारी संख्या में यात्री वाहनों को रोका गया है। इससे उत्तरकाशी शहर में मंगलवार को जाम के हालात बने हैं। 

उत्तरकाशी से आगे गंगोत्री की तरफ जगह-जगह वाहनों की लंबी कतारें लगने से यात्री खासे परेशान दिखे। उत्तरकाशी में यात्रियों के सब्र का बांध टूटता दिखाई दिया। पुलिस कर्मियों से झड़प करते हुए यात्रियों ने लोकल वाहनों को भी आगे जाने का विरोध जताया और यहां सब्जी मंडी के पास हाईवे पर एकत्रित होकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। यात्रियों में वाहन रोके जाने लेकर गुस्सा साफ नजर आ रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ