Ad

Ad
Powered by U Times

धनारी में किशोरी के ऊपर पेड़ गिरने से मौत, मोरी में शिक्षक की गाड़ी के ऊपर गिरा पत्थर, घायल

U Times, उत्तरकाशी/मोरी

तहसील डुण्डा क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम भटवाड़ी धनारी में समय रविवार को शाम करीब पौने चार बजे पनियारा हुरलिया नामे तोक में खड़क का सूखा पेड़ किशोरी के ऊपर गिर गया। पेड़ गिरने से किशोरी की मौत हो गई। 

घटना की सूचना मिलते ही राजस्व उप निरीक्षक भटवाड़ी धनारी मौके के लिए रवाना हो गए।

U Times, No.1

जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को 13 वर्षीय अंशिका पुत्री केंद्र सिंह पयाल, जो कि अपनी धान की क्यारी में काम कर रही थी। अचानक से उसके ऊपर खड़क का सूखा पेड़ गिर गया। जिससे बालिका की मौके पर मौत हो गई। राजस्व उप निरीक्षक भटवाड़ी मौके पर जा रहे हैं।


फोटो: मृतक किशोरी 

मोरी में वाहन के ऊपर पत्थर गिरने से शिक्षक घायल

मोरी। मोरी के प्राथमिक विद्यालय तालूका के एक शिक्षक की गाड़ी पर पूर्ति नामक जगह पर अचानक ऊपर से पत्थर आ गिरा। पत्थर की चपेट में आने से गाड़ी का शीशा चकनाचूर हो गया। साथ ही शिक्षक भी चोटिल हो गया।

विकासखण्ड के गोविंद वन्य जीव विहार राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय तालूका के शिक्षक हमेशा की तरह शनिवार को बच्चों की छुट्टी होने के बाद अपने गांव सिंदरी लौट रहा था। वापसी के समय जब शिक्षक अपने वाहन से तालूका से सांकरी आ रहा था तो पूर्ति नामक जगह पर चलते हुए ऊपर से एक बड़ा पत्थर आया। 

पत्थर शीशा तोड़ते हुए गाड़ी के अंदर आ गया। जिससे शिक्षक नत्थी सिंह पंवार चोटिल हो गया। पंवार ने बताया कि हमेशा की तरह शनिवार को तालूका से सांकरी लौट रहा था। पूर्ति में भूधंसाव जोन है, जहां उपर से पत्थर गिरते रहते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ