Ad

Ad
Powered by U Times

उत्तरकाशी में द्रोपदी माला से महका लोकेंद्र सिंह बिष्ट का आंगन

U Times, उत्तरकाशी

उत्तरकाशी के केदार मार्ग स्थित गंगा विचार मंच के प्रांत संयोजक लोकेंद्र सिंह बिष्ट के बगीचे में द्रौपदी माला के दिलकश फूल खिले हैं। फूलों की दुनिया में अपनी खूबसूरती और सुगंध के लिए नामचीन आर्किड पुष्प द्रौपदी माला असम और अरुणाचल प्रदेश का राज्य पुष्प भी है। 

U Times, No.1

बिष्ट ने बुधवार को बताया कि उनके घर के बगीचे में आर्किड फूल द्रौपदी माला खिला है, जिसकी सुगंध पाने के लिए लोग हर दिन उनके बगीचे में पहुंच रहे हैं। फूलों में सबसे प्रतिष्ठित द्रौपदी माला के दिलकश फूल खिलने से हर कोई इनको निहारने यहां पहुंच रहा है। बिष्ट के बगीचे में हर साल द्रौपदी माला खिलता है।  

असम और अरुणाचल के बाद अब उत्तराखंड में भी द्रौपदी खूब खिल रहा है। मेडिकल गुणों की वजह से इसकी बाजार में खासी डिमांड है। महाराष्ट्र में इसे सीतावेणी नाम से पुकारा जाता है। 

माना जाता है कि द्रौपदी माला को द्रौपदी जी भी माला और गजरे के रूप में इस्तेमाल करती थीं। द्रौपदी महाभारत के सबसे प्रसिद्ध पात्रों में से एक है। इस महाकाव्य के अनुसार द्रौपदी पांचाल देश के राजा द्रुपद की पुत्री थीं। पुरातन काल में यह फूल नृत्यांगनाओं का गहना हुआ करता था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ