Ad

Ad
Powered by U Times

यमुनोत्री हाईवे पर मोटर पुल के डेक स्लैब पर हुई तोड़फोड़, डीएम के आदेश पर अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

U Times, उत्तरकाशी

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर फूलचट्टी में मोटर पुल के डेक स्लैब को कुछ अज्ञात लोगों द्वारा क्षतिग्रस्त किया गया। मामला संज्ञान में आते ही डीएम के आदेश पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिम्मेदार लोगों का पता लगा कर कड़ी कार्रवाई करने को कहा है।

U Times, No.1

बीते दिनों यमुनोत्री मार्ग पर फूलचट्टी से जानकीचट्टी के बीच किलोमीटर दो पर निर्मित लोहे के पुल का डेक स्लैब पर कुछ अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ कर दी। जिसकी सूचना मिलते ही डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने पुल की देखरेख का जिम्मा संभाल रहे लोनिवि बड़कोट के अधिशासी अभियंता से घटना की पूरी जानकारी ली। 

डीएम ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है। तत्काल एफआईआर दर्ज कराएं। साथ ही पुल की मरम्मत और समुचित सुरक्षा के इंतजाम किये जाने के निर्देश दिए। कहा कि जिम्मेदार लोगों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।

लोक निर्माण विभाग के बडकोट डिवीजन के अधिशासी अभियंता मनोहर सिंह ने बताया कि मामले में अज्ञात लोगों के विरुद्ध थाना बड़कोट में प्राथमिक सूचना रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है और पुल के डेक स्लैब की मरम्मत की कार्रवाई की जा रही है। 

उन्होंने बताया कि पुल पर यातायात सुचारू है। दूसरी ओर थानाध्यक्ष बड़कोट संतोष कुंवर ने बताया कि उस मामले में आईपीसी की सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर दी गई है और जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिगत इस पुल पर पुलिस कर्मियों की तैनाती भी की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ