Ad

Ad
Powered by U Times

गंगोत्री-गोमुख मार्ग पर जलस्तर बढ़ने से पुलिया टूटी, नाले में दो कांवड़ यात्री बहे

U Times, उत्तरकाशी

गंगोत्री-गोमुख ट्रैक मार्ग पर गुरूवार को चीड़वासा के पास नाले में पानी बढ़ने से यहां निर्मित अस्थायी लकड़ी की पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान पुलिया से गुजर रहे 2 कावंडिए के बहने की सूचना है। बताया जा रहा है कि देर शाम साथ में तीसरा कावंडिए सुरक्षित गंगोत्री लौट गया, उसी ने इस घटना की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। 

जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने गंगोत्री नेशनल पार्क के उप निदेशक से इस घटना के बारे में जानकारी ली और नाले में बहे लोगों की खोजबीन को सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाने को कहा है। साथ ही गोमुख क्षेत्र में रूके यात्रियों की सुरक्षित निकासी कराने और नाले में तुरंत वैकल्पिक पुलिया बनाने के निर्देश दिए हैं। 

U Times,  (file photo)

जानकारी के अनुसार नाले में बहे दोनों व्यक्तियों के नाम सूरज एवं मोनू हैं, जो दिल्ली के निवासी बताए जा रहे हैं।

वन विभाग की ओर से गुरूवार शाम को दी गई सूचना के अनुसार आज गुरूवार अपराह्न लगभग 3ः00 बजे गंगोत्री-गौमुख ट्रैक मार्ग पर गंगोत्री से 09 किमी आगे स्थान चीड़वासा के पास हिमखण्ड पिघलने के कारण चीड़वासा नाले में पानी बढ़ गया। 

जिससे यहां निर्मित अस्थायी लकड़ी की पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई। उक्त क्षेत्र में गौमुख की तरफ भोजवासा के पास 35 यात्री जीएमवीएन के विश्राम गृह तथा आश्रम में सुरक्षित रूके हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ