U Times, उत्तरकाशी
डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने शनिवार और रविवार को यमुनोत्री धाम क्षेत्र का भ्रमण कर सुनियोजित विकास की परियोजनाओं के संबंध में तीर्थ पुरोहितों और अधिकारियों के साथ चर्चा की।
उन्होंने कहा कि धाम के लिए रोपवे का निर्माण जल्द शुरू होने वाला है। खरसाली से होते हुए यमुनोत्री धाम तक वैकल्पिक पैदल मार्ग बनाए जाने की योजना है। जिसके लिए प्रारंभिक सर्वेक्षण करा लिया गया है।
U Times, No.1
धाम में हेलीपैड का निर्माण करने का भी प्रस्ताव है। धाम में सुरक्षा के लिए तटबंधों का निर्माण करने के साथ ही दोनों तटवर्ती क्षेत्रों को जोड़ने के लिए अनेक स्थानों पर पैदल झूला पुल बनाए जाने का भी प्रस्ताव है।
उन्होंने धाम में आने वाले समय में सुनियोजित विकास की परियोजना में शामिल श्रद्धालुओं के दर्शन को चिन्हित स्थल, रोपवे टर्मिनल स्थल, प्रस्तावित हेलीपैड, यमुनोत्री धाम के वैकल्पिक मार्ग के अंतिम छोर और घोड़ा पड़ाव, चिन्हित घाट निर्माण, चेंजिंग रूम, पैदल पुलों हेतु संभावित स्थलों का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी डॉ बिष्ट ने बताया कि यमुनोत्री धाम की धारण क्षमता को बढ़ाने के लिए बहुआयामी योजनाएं तैयार की जा रही हैं। मंदिर परिसर का विस्तार कर दर्शन व पूजन की बेहतर सुविधा विकसित करने तथा सुरक्षित घाटों का निर्माण करने के साथ ही सुरक्षा के पहलुओं पर भी पर्याप्त ध्यान दिया जाएगा।
डीएम डॉ. बिष्ट ने इस दौरान यमुनोत्री यात्रा के अंतिम पड़ाव जानकीचट्टी में प्रस्तावित रिवर फ्रंट डेवलपमेंट योजना, बाढ़ सुरक्षा हेतु तटबंध एवं टनल पार्किंग हेतु चिन्हित स्थल का निरीक्षण भी किया।
U Times
निरीक्षण के दौरान एसडीएम मुकेश चंद रमोला, अधिशासी अभियंता सिंचाई पुरोला पन्नी लाल, अधिशासी अभियंता लोनिवि बड़कोट मनोहर सिंह धर्मसत्तू, पूर्व उपाध्यक्ष मंदिर समिति यमुनोत्री पवन उनियाल, बागेश्वर उनियाल, सचिव पण्डा समिति लखन उनियाल, मनोहर उनियाल भी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ
Please Leave a comment below in the box and share your feedback with us.