U Times, उत्तरकाशी
उत्तरकाशी में हिन्दू जनाक्रोश महारैली के दौरान लाठीचार्ज और पत्थरबाजी हो गई। इससे रैली में शामिल होने आए स्वामी दर्शन भारती सहित पुलिस कर्मी और प्रदर्शनकारी घायल हो गए। कुल 29 लोग पथराव में घायल हुए हैं। दो पुलिसकर्मियों को दून रेफर किया गया है। पुलिस को भीड़ तितर बितर करने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस छोड़नी पड़ी।
स्वामी भारती को पत्थरबाजी में चोट आने के कारण उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पत्थरबाजी भटवाड़ी रोड में आगे जाने से रोकने के लिए लगाए गए बैरिकेडिंग स्थल पर हुई। प्रदर्शनकारी दो से तीन घंटे तक यहां आगे धार्मिक स्थल वाले रास्ते पर जाने की जिद में डटे रहे।
इसी बीच यहां ऊपर वरूणावत पहाड़ी के छोर से काफी देर तक पत्थरबाजी हुई। इससे शहर में स्थिति तनावपूर्ण हो गई है।
U Times, No.1
इसी दौरान डीएम और एसपी भी पहुंचे और स्थिति को संभाला। इसके बाद सभी प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे हैं और प्रशासन के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।
इस बीच यहां सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। पत्थरबाजी से पहले पुलिस ने भीड़ बेकाबू होने पर हल्की लाठीचार्ज भी की।
0 टिप्पणियाँ
Please Leave a comment below in the box and share your feedback with us.