Ad

Ad
Powered by U Times

गंगोत्री हाईवे पर इन दो स्थानों में रात नौ बजे के बाद एक माह बंद रहेगी आवाजाही, जाने क्यों?

U Times, उत्तरकाशी

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र रतूड़ीसेरा एवं बंदरकोट में चल रहे भूस्खलन जोन के स्थायी समाधान व ढलान संरक्षण कार्य को पूरा करने के लिए प्रशासन ने आवागमन की एडवायजरी जारी की है।

मंगलवार को डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने यात्रियों और वाहनों की सुगम और सुरक्षित आवाजाही के लिए यातायात को बंद रखने और खोलने के लिए समय निर्धारित किया, जिसके तहत बुधवार से मार्ग पर रात 09 बजे से प्रात: 06 बजे तक आवाजाही बंद रहेगी।

U Times, No.1, प्रतीकात्मक फोटो 

अगले माह 19 दिसम्बर तक आवाजाही में यह दिक्कत रहेगी। यातायात बंद रहने के लिए तय समय के दौरान जीवन रक्षक वाहन, आपातकालीन सेवा वाहन, पुलिस व प्रशासन के वाहनों को उक्त मार्ग पर आवाजाही की अनुमति रहेगी।

...............

इस समय बंद रहेगा मार्ग

प्रात: 07 से 08 बजे तक,

10:30 से 12:30 बजे तक

1:30 से  03:30 बजे तक,

06 से 7 बजे तक

रात्रि 09 बजे से प्रातः 06 बजे तक यातायात बंद रखेगा।

.................

इस समय खुला रहेगा मार्ग

 सुबह 06 बजे से प्रातः 07: बजे तक,

        08  से  10:30 बजे तक,

      12:30  से 1:30 बजे तक,

      3:30 से   06 बजे तक

     07  से रात्रि 09:00 बजे तक यातायात को खुला रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ