U Times, उत्तरकाशी
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र किमी. 108 रतूड़ीसेरा एवं किमी. 106 बंदरकोट में भूस्खलन का स्थिरीकरण और ढलान संरक्षण का कार्य होने के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रियों ओर वाहनों की सुगम और सुरक्षित आवाजाही के लिए मार्ग खुला और बंद रहने के समय में बदलाव किया गया है।
U Times, No.1 फाइल फोटो: बंदरकोट
डीएम डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट ने बुधवार को आदेश जारी कर कहा कि अब नौ बजे की बजाय रात साढ़े दस बजे से सुबह छह बजे तक मार्ग पर आवाजाही बंद रहेगी। डीएम ने इस संबंध में बीते मंगलवार को आदेश जारी किया था। उन्होंने बुधवार को फिर से इस संबंध में संशोधित आदेश जारी किया।
......
बंद रहने का समय
अब प्रातः 10.30 बजे से अपराहन 12.30 बजे तक, अपराहन 01.30 बजे से अपराहन 01.30 तक , रात्रि 10.30 बजे से प्रातः 06.00 बजे तक यातायात बंद रखने का समय निर्धारित किया है।
खुला रहने का समय
संशोधित समयसारिणी के अनुसार इन दोनों स्थानों पर प्रातः 06.00 बजे से प्रातः 10.30 बजे तक, अपराहन 12.30 बजे से अपराहन 01.30 बजे तक, अपराहन 03.30 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक यातायात को खुला रखा जाएगा।
0 टिप्पणियाँ
Please Leave a comment below in the box and share your feedback with us.