U Times, उत्तरकाशी
नगर पालिका परिषद बाडाहाट में भाजपा अध्यक्ष किशोर भट्ट ने प्रचार के अंतिम दिन घर घर पहुंचकर जनता से आशीर्वाद स्वरूप वोट मांगे।
इस दौरान किशोर ने कहा कि बाबा विश्वनाथ की नगरी में धर्म के खिलाफ संचालित गतिविधियों का पुरजोर विरोध किया जाएगा।भाजपा प्रत्याशी ने बाडाहाट क्षेत्र के समस्त मतदाताओं से बृहस्पतिवार को मतदान जरूर करने की अपील की है।
U Times, No.1
बाडाहाट नगर पालिका में भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी किशोर भट्ट ने कहा कि बाबा विश्वनाथ की धरती को विकास के नए विजन के साथ संवारने का उनका संकल्प है।
उन्होंने कहा कि काशी की धार्मिकता को बरकरार रख यहां धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका विकास का विजन बाडाहाट की जनता के सामने स्पष्ट है। चारधाम यात्रा की प्रथम नगर पालिका परिषद होने के कारण बाडाहाट को वह स्मार्ट नगर पालिका बनाएंगे।
ताँबाखानी सुरंग के बाहर फैले कचरे से लेकर शहर में कूड़ा निस्तारण वैज्ञानिक तरीके से किया जाएगा। जबकि संपूर्ण क्षेत्र में सीवर, स्ट्रीट लाइट, सड़क, बिजली, पानी जैसी सुविधाओं में सुधार किया जाएगा।
प्रचार के आखिरी दिन भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में विधायक सुरेश चौहान, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, समेत वरिष्ठ नेताओं ने घर घर जनसंपर्क अभियान चलाकर पार्टी प्रत्याशी किशोर भट्ट के पक्ष में मतदान की अपील की है। भाजपा प्रत्याशी किशोर ने लोकतंत्र के इस पर्व पर सभी मतदाताओं से मतदान की अपील की।
0 टिप्पणियाँ
Please Leave a comment below in the box and share your feedback with us.