Ad

Ad
Powered by U Times

बड़कोट निकाय चुनाव: भाजपा उम्मीदवार अतोल रावत ने प्रचार में झोंकी जान, आठ प्रत्याशी मैदान में

बड़कोट से प्रकाश रांगड़

नगरपालिका बड़कोट में निकाय चुनाव खासे दिलचस्प मोड़ पर है। यहां अध्यक्ष पद पर निर्दलीयों के साथ ही भाजपा, कांग्रेस जीत के लिए खासा जोर लगाए हुए हैं। आठ उम्मीदवार मैदान में खड़े हैं। खासकर भाजपा उम्मीदवार अतोल रावत चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंके हुए हैं। 

वो इसलिए भी कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार है। लिहाजा अतोल सरकार के साथ तालमेल बिठाकर चुनाव जीतने पर बड़कोट के विकास को आगे बढ़ाने की तमन्ना के साथ वोटरों से संपर्क साध रहे हैं। घर घर जाकर वोटरों से संपर्क साधकर अतोल जीत के लिए हाड़ कंपाती ठंड में खासा पसीना बहा रहे हैं। 

U Times, No.1

देखा जाए तो, बड़कोट नगरपालिका में आठ प्रत्याशी मैदान में हैं। इस निकाय सीट पर सबसे ज्यादा उम्मीदवार चुनावी मैदान में डटे हैं। यहां भाजपा से अतोल को टिकट मिला है। अतोल के लिए भाजपा के तमाम बड़े दिग्गज प्रचार में जुटे हैं। 

गुरुवार को भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान भी बड़कोट में अतोल के चुनाव प्रचार में पहुंचे। उन्होंने साफ कहा कि अतोल जीते तो प्रदेश में सतारूढ़ भाजपा के रहते हुए भविष्य में बड़कोट की तस्वीर बदल जाएगी। 

इसके अलावा यहां कांग्रेस से विजयपाल रावत, निर्दलीय विनोद डोभाल उर्फ कुतरू, राजाराम जगुड़ी, अजय रावत, सोबन सिंह राणा, पूरण रावत, सुनील थपलियाल मैदान में हैं और राष्ट्रीय पार्टियों के लिए चुनौती बने हैं। हालांकि सभी उम्मीदवार जीत को सुनिश्चित करने के लिए प्रचार अभियान में जुटे हैं। 

कुल मिलाकर बड़कोट में अध्यक्ष पद पर निकाय चुनाव की राजनीति सर्द हवाओं में गर्मी का अहसास करा रही है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ