Ad

Ad
Powered by U Times

उत्तरकाशी में किशोर की जीत के लिए भाजपा एकजुट, आस्था पथ के लिए नौ करोड़ स्वीकृत: सुरेश चौहान

U Times, उत्तरकाशी

गंगोत्री क्षेत्र के विधायक सुरेश चौहान ने बुधवार को कहा कि उत्तरकाशी की बाड़ाहाट नगरपालिका सीट इस बार भाजपा की झोली में आएगी। भाजपा इस नगर निकाय चुनाव में इतिहास दोहराने जा रही है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी किशोर की जीत के लिए पार्टी एकजुट है और शहर के विकास के लिए किशोर की जीत जरूरी है। उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनते ही बाड़ाहाट में विकास की गाड़ी सरपट दौड़ने लगेगी।


U Times, No.1

सरकार के सहयोग से शहर के विकास के विजन को धरातल पर उतारने का काम बखूबी किया जाएगा।
 बुधवार को जीएमवीएन में पत्रकार वार्ता करते हुए विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि उत्तरकाशी शहर की सबसे बड़ी समस्या कूड़ा निस्तारण, पार्किंग और सीवर ट्रीटमेंट प्लांट की है। नगरपालिका में भाजपा अध्यक्ष बनते ही सबसे पहले इन समस्याओं का निदान किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि शहर के विकास को लेकर सरकार गंभीर है। शासन से तांबाखाणी से लेकर लक्षेश्वर तक आस्था पथ के लिए नौ करोड़ रुपये स्वीकृत हो गए हैं। जल्द ही उत्तरकाशी शहर की तस्वीर बदलने जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत के बाद नगरपालिका में विकास कार्यों के लिए बजट को आड़े नहीं आने दिया जाएगा। 

उन्होंने शहर के विकास के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार का नारा देते हुए भाजपा प्रत्याशी किशोर भट्ट को जिताने की अपील की। इस मौके पर नगर अध्यक्ष राजीव बहुगुणा, मुरारी लाल भट्ट, विक्रम रावत, प्रताप रावत, विजयपाल मखलोगा आदि थे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ