Ad

Ad
Powered by U Times

उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश होने का ये था बड़ा कारण, पायलट ने यात्रियों की जान बचाने की बहुत कोशिश की, छह मौतें हुईं

U Times, उत्तरकाशी

उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री खरसाली से हर्षिल के लिए निकला एयरोट्रांस कंपनी का एक हेलीकॉप्टर बृहस्पतिवार को गंगनानी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें पायलट समेत 7 लोग सवार थे। गंगोत्री हाइवे से नीचे करीब 250 गहरी खाई में गिरे हेली हादसे में कुल 6 लोगों की मौत हो गई, जिनमें पांच यात्री शामिल हैं। एक यात्री घायल है, जिसको एम्स रेफर किया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्य सरकार ने हेली हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। 

हालांकि, अनुमान लगाया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के चलते हेली हादसा हुआ। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा होने से पहले हेलीकॉप्टर जरूरी ऊंचाई से काफी नीचे उड़ान भर रहा था, जिसे पायलट ने धीरे-धीरे करके नीचे की ओर क्रैश लैंडिंग कराई। 

दुखद बात यह है कि इस हादसे में पायलट समेत छह लोग हताहत हुए। हेली में तीन यात्री महाराष्ट्र, दो आंध्र प्रदेश और एक यूपी का सवार था। जिसमें पांच महिलाएं और दो पुरुष शामिल थे। 

यह हेली सुबह करीब सात से साढ़े सात के बीच सहस्त्रधारा से खरसाली के लिए यात्रियों को लेकर रवाना हुआ था। ये सभी यात्री यहीं उतरे। इसके बाद अन्य छह यात्री गंगोत्री के लिए हेली में सवार होकर झाला हेलीपैड की तरफ बढ़े, लेकिन गंगनानी में तकनीकी खराबी के चलते पायलट ने क्रैश लैंडिंग करवाकर यात्रियों की जान बचाने की कोशिश की, पर सफलता नहीं मिली। 

यात्रा ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड जवान ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी। मौके पर एसडीआरएफ, NDRF, सेना, पुलिस और आपदा प्रबंधन टीमों ने रेस्क्यू का मोर्चा संभाला। नटीण हेलीपैड पर भी युकाडा और एम्स की एयर एम्बुलेंस एक्टिव रही। 


सबसे पहले खाई से घायल यात्री मकतू भास्कर को निकाला गया। करीब चार घंटे के रेस्क्यू के बाद दोपहर तीन बजे तक सभी शव जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाए गए। बताया जा रहा था कि देर शाम सभी शव जौलीग्रांट भेजे जाएंगे। 

डीएम बोले...

जिलाधिकारी उत्तरकाशी डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि इस दुखद हादसे में छह लोगों की जान गई है। त्वरित रेस्क्यू कर एक घायल यात्री की जान बचाई गई। जिसे एयर एम्बुलेंस से तत्काल एम्स रेफर किया गया। बाकी लोगों की मौत हो गई, जिनके शव जिला अस्पताल लाए गए हैं। हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।


मृतकों की सूची 

1. काला सोनी (महिला) 61 वर्ष, मुंबई  

2. विजया रेड्डी (महिला) 57 वर्ष, मुंबई 

3. रुचि अग्रवाल (महिला) 56 वर्ष, मुंबई

 4. राधा अग्रवाल (महिला) 79 वर्ष, यूपी

 5. वेदवती कुमारी 48 वर्ष एपी (महिला) आंध्र प्रदेश

 6. रॉबिन सिंह (पुरुष) 60 वर्ष, गुजरात - पायलट

घायल 

मकतू भास्कर (पुरुष) 51 वर्ष, आंध्र प्रदेश, घायल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ