Ad

Ad
Powered by U Times

अकेले केदारनाथ धाम में ढाई लाख यात्री पार, यमुनोत्री हाईवे बंद रहने से पहुंचे महज 738 यात्री

 अरविंद शुक्ला, केदारनाथ

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा निर्बाध रूप से जारी है। चारों धाम में बड़ी संख्या में यात्री बद्री केदार और गंगा यमुना के दर्शन को पहुंच रहे हैं। चारों धाम में अब तक 7 लाख यात्री पहुंच चुके हैं। अकेले केदारनाथ धाम में ढाई लाख से अधिक यात्री बाबा केदार के दर्शन कर लौट चुके हैं।

पढ़ें: उत्तरकाशी जिला अस्पताल से गायब मरीज को ढूंढने में नाकाम पुलिस

      Photo: U Times: यमुनोत्री हाईवे राणा चट्टी के पास बंद रहने से जाम में फंसे यात्री।

उत्तराखंड की चार धाम यात्रा बेहतरीन ढंग से आगे बढ़ रही है। कुछेक अव्यवस्थाओं को छोड़कर चारधाम यात्रा हर दिन अपने चरम पर पहुंच रही है। हालांकि चारों धाम में सीमित संख्या में यात्रियों के पंजीकरण की बाध्यता के बीच देश-विदेश के कई यात्रियों को लौटना भी पड़ा, जिससे सरकार की यात्रा व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठे हैं, लेकिन इन सबके बावजूद गंगोत्री यमुनोत्री और बद्री केदार में देश-विदेश के लाखों श्रद्धालु अपार श्रद्धा के साथ चारधाम यात्रा पर पहुंच रहे हैं। जैसा की आंकड़ों से ही स्पष्ट है कि किस तरह इस बार यात्रियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अकेले केदारनाथ धाम में अब तक दो लाख 53 हज़ार 471 यात्री बाबा केदार के दर्शन कर लौट चुके हैं। गुरुवार को केदारनाथ धाम में 16802 यात्री पहुंचे। इसी तरह बद्रीनाथ धाम में दो लाख और गंगोत्री यमुनोत्री में करीब ढाई लाख तीर्थयात्री मां गंगा और यमुना के दर्शन कर लौट चुके हैं। चारधाम यात्रा के बीच बारिश हालांकि बाधा डालने का काम कर रही है। बीते बुधवार को यमुनोत्री हाईवे के रानाचट्टी में बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बाधित रहने का सीधा असर तीर्थयात्रियों की संख्या पर पड़ा। यमुनोत्री हाईवे ठप रहने के कारण गुरूवार को महज 738 यात्री ही यमुनोत्री दर्शन को पहुंचे सके। जबकि गंगोत्री धाम में 9403 यात्री मां गंगा के दर्शन कर लौटे। उत्तरकाशी के आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि गंगोत्री धाम में अब तक 140,258 से अधिक यात्री दर्शन कर लौट चुके हैं, जबकि यमुनोत्री धाम में 107,090 यात्री मां यमुना के दर्शन कर लौटे हैं। वही रानाचट्टी के पास बाधित यमुनोत्री हाईवे बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए देर शाम खोल दिया गया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ