Ad

Ad
Powered by U Times

उत्तरकाशी में गंदगी नदी में जाने पर नाराजगी, अनशन की चेतावनी

U Times, उत्तरकाशी

उत्तरकाशी शहर में गंगोत्री हाईवे पर तांबाखाणी सुरंग के बाहर बने कूड़ा डंपिंग जोन से बरसाती सीजन में कचरे का गंदा पानी सीधे भागीरथी नदी में बहने पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है। जल्द ही कूड़ा निस्तारण की समस्या हल न होने पर स्थानीय लोगों ने जनांदोलन करने की चेतावनी दी है। 

पढें: अग्निपथ की आग ! 

   Photo: U Times.
 उत्तरकाशी शहर में कूड़े का निस्तारण न होने से लोग खासे परेशान हैं। तांबाखाणी सुरंग के मुहाने पर गंदगी के ढेर से शहर भर में दुर्गंध फैल रही है। गर्मी में जहां कूड़े से बदबू उठ रही है, वहीं बरसाती पानी के साथ कचरा भी सीधे गंगा नदी में बहकर जा रहा है। इससे स्थानीय प्रशासन और नगरपालिका की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ओम छात्र संगठन के संस्थापक अमरीकन पुरी, यशपाल वशिष्ठ आदि ने गंगा नदी में बह रही गंदगी पर खासी नाराजगी व्यक्त की। ओम ग्रुप के पुरी ने कहा कि बीते शनिवार को दिनभर हुई मूसलाधार बारिश के कारण यहां से गंदा पानी साफ तौर पर नदी में बहता देखा गया। पुरी ने कहा कि यदि शीघ्र कूड़े का समाधान नहीं किया जाता है तो आगामी एक जुलाई से कलक्ट्रेट परिसर में अनिश्चित कालीन आमरण अनशन पर बैठेंगे। वहीं इस संबंध में पालिका के ईओ व अध्यक्ष समेत डीएम को फोन लगाया, लेकिन नेटवर्क बिजी होने के कारण संपर्क नहीं हो पाया।

Click To Read More Latest News...

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ