Ad

Ad
Powered by U Times

गंगोत्री धाम की यात्रा दो दिन के लिए रोकी, हजारों यात्री दर्शन के इंतजार में

U Times, उत्तरकाशी

उत्तरकाशी के जिला प्रशासन ने गंगोत्री धाम की यात्रा दो दिनों के लिए रोक दी है। बारिश का येलो अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। वहीं भटवाड़ी से आगे हेलगूगाड के पास पहाड़ी से लगातार हो रहे भूस्खलन के चलते गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवाजाही बंद है। यात्रा शनिवार और रविवार को बाधित रहेगी।


   Photo: U Times

एसपी अर्पण यदुवंशी ने शनिवार को बताया कि गंगोत्री हाईवे पर लगातार पत्थर गिरने और बारिश के येलो अलर्ट मध्ये नजर गंगोत्री धाम की यात्रा पर दो दिन के लिए रोक लगा दी है। यात्रा पड़ावों पर रुके हजारों यात्री अब दो दिन बाद ही गंगोत्री धाम के दर्शन कर सकेंगे। 

उन्होंने कहा कि भटवाड़ी से आगे हेलगूगाड़ के समीप लगातार भूस्खलन होने से मार्ग बंद पड़ा है। इस बीच मौसम विभाग की ओर से अगले कुछ दिनों तक बारिश का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। जिसको देखते हुए जिला और पुलिस प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।

 इस बीच जिला मुख्यालय उत्तरकाशी व आसपास स्थानों पर हजारों यात्री गंगोत्री धाम के दर्शन के इंतजार में होटल इत्यादि में रूके हैं। हालांकि कुछ यात्री दो दिन बाद यात्रा चालू होने की खबर सुनकर वापस भी लौटे हैं।

एसडीएम बोले

 एसडीएम भटवाड़ी चत्तर सिंह चौहान ने बताया कि बारिश के येलो अलर्ट को देखते हुए दो दिन के लिए गंगोत्री धाम की यात्रा पर रोक लगाई है। हेलगूगाड़ में लगातार भूस्खलन की स्थिति से गंगोत्री हाईवे पर भी बंद पड़ा है। पुलिस और बीआरओ से फीडबैक लेने के बाद ही निर्णय लिया गया है।

पढ़ें: अंकिता हत्याकांड मामले में बीजेपी नेता विनोद आर्य बीजेपी से निष्कासित


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ