Ad

Ad
Powered by U Times

मृतक पर्वतारोही सविता और नवमी के गांव पहुंचे पूर्व विधायक विजयपाल, लिपट कर रोए परिजन

 U Times, उत्तरकाशी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण आज लोंथरू और भुक्की गांव पहुंचे। उन्होंने मृतक एवरेस्ट विजेता पर्वतारोही सविता कंसवाल और नवमी रावत के परिजनों से मुलाकात कर दुख की घड़ी में सांत्वना और ढांढस बंधाया।

  Photo: U Times

 इस दौरान लोंथरू गांव में सविता की मां कमलेश्वरी पूर्व विधायक से लिपट कर रोने लगी। पूर्व विधायक ने दोनों मृतक पर्वतारोही के परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

  U Times

 द्रौपदी का डांडा टू पर्वत चोटी में हिमस्खलन हादसे में काल कवलित हुए NIM के प्रशिक्षक लोंथरू गांव निवासी सविता कंसवाल व भुक्की गांव की नवमी रावत की मौत के बाद से न सिर्फ उनका परिवार बल्कि पूरा उत्तरकाशी स्तब्ध है। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष जगमोहन सिंह रावत भी थे।

पढ़ें: डीएम पहुंचे खेतों में 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ