Ad

Ad
Powered by U Times

उत्तरकाशी: खेतों में पहुंचे डीएम साहब, कोदे (मडुवा) से भरे बोरे, ग्रामीण खुश !

 U Times, उत्तरकाशी

जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला शुक्रवार को शूट बूट पहनकर जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव ज्ञाणजा पहुंचे। यहां डीएम किसानों के खेतों में जाकर कोदा (मडुवा) की फसल काटने में लग गए। उनके साथ कुछ विभागीय अधिकारी भी खेतों में कॉपी पेन लेकर पहुंचे और हिसाब लगाया कि खेत में कितना कोदा निकल सकता है। 

  U Times

 आजकल गांवों में कोदे की फसल पककर तैयार है, जिनको खेतों से बोरों और थैलों में भरकर किसान घर ला रहे हैं। डीएम अभिषेक ने मडुवा की फसल पर किए जा रहे क्रॉप कटिंग प्रयोग का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। डीएम ने स्वयं भी परम्परागत फसल मडुवा की क्रॉप कटिंग की। ये देखकर ग्रामीण काफी खुश नजर आए। डीएम को साथ फसल लगाते देखकर महिलाओं का मनोबल दोगुना हो गया। इस दौरान काश्तकार कमलेश भट्ट के खेत में 4 किलो छह सौ ग्राम मडुवा और कलम देई के खेत में 7 किलो तीन सौ ग्राम मडुवा निकला।

पढ़ें: एवलांच हादसा: पूर्व विधायक विजयपाल से लिपट कर रोए परिजन

  Photo: U Times

सरकार ने हाल ही में मडुवा, झंगोरा आदि पहाड़ की परंपरागत फसलों का समर्थन मूल्य भी घोषित किया है। जिसको बेचने पर कातश्कारों को अच्छा मुनाफा भी मिल सकेगा। डीएम ने बताया कि फसल की क्रॉप कटिंग प्रयोगों के आधार पर ही जिले में फसलों के औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े तैयार किए जाते हैं। उन्होंने किसानों से बातचीत की और फसलों के बारे में जानकारी ली। साथ ही कृषि एवं अन्य आवश्यक संसाधनों से संबंधित समस्याओं एवं चुनौतियों के बारे में किसानों को जरूरी जानकारी दी। क्रॉप कटिंग के दौरान अपर संख्याधिकारी रमेश भारद्वाज सहित ग्रामीण व अधिकारी मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ