Ad

Ad
Powered by U Times

नहीं रहे सपा नेता मुलायम सिंह यादव, यूपी की राजनीति के एक युग का अंत !

U Times, गुरूग्राम (एजेंसी)

समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव नहीं रहे। उनका सोमवार को निधन हो गया। 82 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। मुलायम सिंह यादव को यूरिन संक्रमण, ब्लड प्रेशर की समस्या और सांस लेने में तकलीफ थी। जिस कारण कुछ दिनों पहले उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी तबीयत नाजुक बनी थी। मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार मंगलवार को उनके पैतृक गांव सैफई में किया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर को बस से गुरुग्राम से सैफई ले जाया जा रहा है।

पढ़ें: Uttarkashi-सदियों तक सालता रहेगा एवलांच हादसे का दर्द 


 उधर, उत्तर प्रदेश सरकार सरकार ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। मुलायम सिंह यादव के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी समेत देश के तमाम राजनेताओं, राज्यों के मुख्यमंत्रियों, और बॉलीवुड समेत अन्य प्रमुख हस्तियों ने दुख जताया है।

मेदांता में मुलायम से मिलने पहुंचे थे कई नेता

इससे पूर्व मुलायम सिंह यादव के भर्ती होने के बाद से अस्पताल में नेताओं के मिलने सिलसिला लगातार जारी था। रविवार को नेताजी का हाल जानने के लिए रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया मेदांता अस्पताल पहुंचे। वहीं इससे पहले आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अस्पताल पहुंचकर अखिलेश यादव से की मुलाकात थी।

पांच दशक में मुलायम सिंह का राजनीतिक सफर

- 1967, 1974, 1977, 1985, 1989, 1991, 1993 और 1996- 8 बार विधायक रहे
- 1977 उत्तर प्रदेश सरकार में सहकारी और पशुपालन मंत्री रहे. लोकदल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष भी रहे
- 1980 में जनता दल प्रदेश अध्यक्ष रहे
- 1982-85- विधानपरिषद के सदस्य रहे
- 1985-87- उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे
- 1989-91 में उत्तर प्रदेश के सीएम रहे
- 1992 में समाजवादी पार्टी का गठन किया
- 1993-95- उत्तर प्रदेश के सीएम रहे
- 1996- सांसद बने
- 1996-98- रक्षा मंत्री रहे
- 1998-99 में दोबारा सांसद चुने गए
- 1999 में तीसरी बार सांसद बन कर लोकसभा पहुंचे और सदन में सपा के नेता बने
- अगस्त 2003 से मई 2007 में उत्तर प्रदेश के सीएम बने
- 2004 में चौथी बार लोकसभा सांसद बने
- 2007-2009 तक यूपी में विपक्ष के नेता रहे
- मई 2009 में 5वीं बार सांसद बने
- 2014 में 6वीं बार सांसद बने
- 2019 से 7वीं बार सांसद थे
    
 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ