Ad

Ad
Powered by U Times

नौगांव से अपहृत महिला का पता न लगाने पर परिजन परेशान, मौसा ने किया अपहरण

 पप्पू लाल, नौगांव

नगर पंचायत नौगांव के वार्ड-3 से अपहृत महिला का लगभग चार महीने बाद भी पुलिस कोई पता नहीं लगा पाई। इसके चलते महिला के परिजन खासे परेशान हैं। परिजनों का आरोप है कि महिला के मौसा ने उसका अपहरण किया है, जो कि यूपी बागपत का रहने वाला है। पुरोला थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले हैं, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अभी आरोपी फरार चल रहा है। उसके आवास पर कुर्की का नोटिस भी चस्पा दिया गया है।

पढ़ें: यमुनोत्री धाम के कपाट भी बंद


U Times, खबरों में No.1

गौरतलब है कि नगर पंचायत के वार्ड-3 निवासी रानी पुत्री स्व. रामप्रसाद का लगभग चार महीने पहले अपहरण हो गया। आरोप है कि मौसा सोमदेव निवासी बागपत उत्तर प्रदेश ने उसका अपहरण किया। पीड़िता के भाई आशीष कुमार ने बताया कि इस संबंध में जिलाधिकारी और एसपी को लिखित रूप से जानकारी दी गई। पुरोला थाने में भी मामला दर्ज है। लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ से अभी तक बाहर है। आरोपी ने फोन पर परिजनों को धमकी भी दी। 

ये भी पढ़ें: उत्तरकाशी के नेलांग बॉर्डर पर 10 करोड़ से बना पुल सेना को समर्पित किया

आशीष ने कहा कि यदि पुलिस एक सप्ताह के भीतर उसकी बहन का पता नहीं लगाती है तो मजबूरन तहसील परिसर में धरना धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे। इधर, पुरोला थानाध्यक्ष कोमल सिंह रावत ने बताया कि पुलिस पूरी ईमानदारी के साथ मामले की जांच में जुटी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ