Ad

Ad
Powered by U Times

पुरोला में मिली अफीम की खेती, अधिकारियों ने कुचली फसल

U Times, उत्तरकाशी

उत्तरकाशी जनपद पुलिस व प्रशासन ने जिले के विभिन्न जगहों पर अवैध रूप से उगाई जा रही अफीम की खेती को बड़े पैमाने पर नष्ट किया है। अब तक पुलिस व राजस्व प्रशासन की संयुक्त टीम ने करीब 150 नाली भूमि पर अफीम की खेती को नष्ट किया है। गत सोमवार को अधिकारियों की टीम ने पुरोला के बुर्शी गांव की छानियों में करीब 70 नाली में अफीम की फसल को कुचला। अफीम की खेती करने पर अब तक कुल 12 लोगों के खिलाफ मुदकमा दर्ज किया गया है।

U Times, No.1

मंगलवार को एसपी अर्पण यदुवंशी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि जिले में धरासू, मोरी, पुरोला आदि जगहों पर व्यापक पैमाने पर अफीम की खेती की जानकारी मिल रही थी। जिसके तहत लगातार चौथी बार पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम ने तीन हेक्टेयर यानी 150 नाली भूमि पर अफीम की खेती को नष्ट किया है। 

अबकी बार संयुक्त टीम ने पुरोला के ग्राम बुर्शी के छानियों में करीब 70 नाली भू-भाग पर ऊगाई गयी प्रतिबन्धित अफीम की खेती को तहस नहस किया। अफीम की खेती करने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ मुकदमे की कार्रवाई जारी है। जन-जागरूकता शिविर लगाकर ग्रामीणों को इसके प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। 

पढ़ें: युवा कल्याण विभाग उत्तरकाशी में खुली भ्रष्टाचार की पोल, विभाग के खिलाफ नारेबाजी 

एसपी ने अफ़ीम की खेती नष्ट करने वाली टीम की सराहना करते हुए टीम को ढाई हजार रूपए का पारितोषिक देकर सम्मानित किया। 

टीम में सीओ प्रशान्त कुमार,एसएचओ पुरोला खजान सिंह चौहान, तहसीलदार धनीराम डंगवाल, कमलेश रानी, उपेन्द्र राणा, राजेश कुमार आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ