Ad

Ad
Powered by U Times

यमुनोत्री धाम यात्रा: ज्यादा नशा बना युवक की मौत का कारण, पीएम रिपोर्ट में खुलासा

 U Times, बड़कोट

यमुनोत्री धाम यात्रा रूट जानकीचट्टी में नशे का खूब धंधा चल रहा है। इसका अंदाजा यहां गत रात्रि को कमरे में संदिग्ध हालत में मृत मिले युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को देखकर लगाया जा सकता है। 

U Times, No.1

बता दें कि शनिवार सुबह जानकीचट्टी में डंडी कंडी का काम करने वाला जखोल मोरी निवासी 37 वर्षीय राजमोहन पुत्र लुदर सिंह अपने कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ रफीक ने बताया कि युवक के फेफड़े और लीवर डैमेज्ड थे। ज्यादा नशा लेने से ऐसी संभावना रहती है।

देखा जाए तो इस क्षेत्र में अवैध नशे का खासा प्रचलन है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन व पुलिस से इसको लेकर कार्यवाही की मांग की हैै। 

बताया जाता है कि देर रात तक यहां नशे की हालत में युवक अक्सर घूमते दिखाई देते हैं। सूत्र बताते हैं कि जानकीचट्टी, खरसाली आदि क्षेत्र में स्मैक के साथ अंग्रेजी शराब का कारोबार खूब चलता है।

ये भी पढ़ें: उत्तरकाशी में 1.20 लाख की स्मैक पकड़ी, धरासू और मोरी में अफीम नष्ट की

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप राणा, स्थानीय निवासी अरविन्द, प्यारेलाल , मोहित, रूकम सिंह , चैन सिंह, भगवती प्रसाद आदि का कहना है कि क्षेत्र में नशे का प्रचलन बढ़ रहा है। इससे यात्रियों में गलत संदेश जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ