Ad

Ad
Powered by U Times

हर्षिल पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, बोले, "हर्षिल और नेलांग को बहुत करीब से देखा है मैंने"

 U Times, उत्तरकाशी

 उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (रिटायर्ड) सोमवार को हर्षिल पहुंचे। अपने तय कार्यक्रमानुसार राज्यपाल ने हर्षिल में दीपावली से पूर्व सेना एवं भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों से मुलाकात की। उन्होंने सैनिकों के साथ बातचीत करते हुए हर्षिल व नेलांग घाटी के बारे में अपने अनुभव साझा किए। राज्यपाल ने कहा कि अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने हर्षिल व नेलांग को बहुत करीब से देखा है।

 U Times

पढ़ें: केदारनाथ में हेलिकॉप्टर हादसा, पायलट समेत सात मरे, ये रही वजह

उन्होंने कहा कि सैनिक अपना कार्य और दायित्वों का अच्छे से निर्वहन कर रहें, जिस पर हर भारतीय को गर्व है। कहा कि देश सेवा सर्वोच्च सेवा है, हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि हमें उत्तराखंड देवभूमि व संतों की भूमि में सेवा करने का अवसर मिला है। इस दौरान राज्यपाल ने सैनिकों एवं उनके परिवारजनों को रोशनी के पर्व दीपावली की शुभकामनाएं दी।

 राज्यपाल ने गलवान घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिकों की अनेक वीरगाथा रही है,जो हमारे लिए आदर्श है।

 इस दौरान डीएम अभिषेक रुहेला, एसपी अर्पण यदुवंशी, डीएफओ पुनीत तोमर, एसडीएम चतर सिंह चौहान, सीएमओ डॉ विनोद कुकरेती, सीएचओ डॉ रजनीश सिंह सहित सेना के जवान और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

पढ़िए: ' ये रिश्ता क्या कहलाता है ' सीरियल एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने की खुदकुशी 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ